लोधीपुर स्थित एनटीआई स्कूल में रिजल्ट आने पर खुशी का इजहार करते 12वीं के छात्र-छात्राएं। संवाद
शाहजहांपुर। काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) का 10वीं (आईसीएसई) और 12वीं (आईएससी) का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। दसवीं में होली एंजिल्स स्कूल के छात्र विपुल अवस्थी ने 93.40 प्रतिशत अंकाें के साथ टॉप किया है। 12वीं में जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र अशर-उर-रहमान 95 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपर बने हैं।
बृहस्पतिवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर जारी किया गया। जिले में सीआईएससीई से संबद्ध सिर्फ दो स्कूल हैं। मोबाइल पर परिणाम देखने बाद छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे। परिणाम आने के बाद विद्यार्थी खुशी से उछल पड़े। दसवीं में होली एंजिल्स स्कूल के आयुष राजपूत ने 91.40 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा और जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा यशी शुक्ला ने 88.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
12वीं में जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हुमा नाज ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा और इसी विद्यालय की आंचल वर्मा और आयुष सागर ने 91 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। स्कूलों में मेधावियों ने खुशी मनाई। उन्हें मिठाई खिलाने के साथ ही माला पहनाकर स्वागत किया गया।
होली एंजिल्स स्कूल के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन
बृहस्पतिवार को जारी हुए परीक्षा परिणाम में हाेली एंजिल्स स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य सिस्टर फातिमा ने बताया कि 10वीं में 65 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 12वीं में 58 छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। उन्होंने मेधावियों को मिठाई खिलाते हुए कहा कि यह सफलता न केवल विद्यार्थियों की मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि माता-पिता व शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतीक है। प्रबंधक प्रिया फर्नांडिस, उप प्रधानाचार्य के.फातिमा ने विद्यार्थियों को बधाई दी। इसी तरह जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ.सुनीता द्विवेदी ने बताया कि 10वीं में 98 प्रतिशत और 12वीं में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है।
लोधीपुर स्थित एनटीआई स्कूल में रिजल्ट आने पर खुशी का इजहार करते 12वीं के छात्र-छात्राएं। संवाद
लोधीपुर स्थित एनटीआई स्कूल में रिजल्ट आने पर खुशी का इजहार करते 12वीं के छात्र-छात्राएं। संवाद
लोधीपुर स्थित एनटीआई स्कूल में रिजल्ट आने पर खुशी का इजहार करते 12वीं के छात्र-छात्राएं। संवाद