श्रीरामलीला मेले में चल रहे दंगल में शुक्रवार को कई पहलवानों ने जोर आजमाइश की। उत्तराखंड के खटीमा के पहलवान मुक्ता प्रसाद ने देहरादून के रामसेवक, बरखेड़ा (पीलीभीत) के सोनू और मुक्तवापुर (पीलीभीत) के बादल पहलवान, एटा के राजू और बरेली के कलियान के बीच हुई, जो रोमांचक कुश्तियां बराबरी पर छूटी। तो वही बंडा के पहलवान रजत व पुनीश के बीच भी रोमांचक कुश्ती हुई जो बराबर रही। रेफरी की भूमिका अली पहलवान ने निभाई। दर्शको ने कुश्तियों का भरपूर आन्नंद उठाया और पहलवानों को पुरस्कार भी दिए। मेला प्रबंधक रमेश तिवारी ने बताया कि दंगल का आयोजन 16 नवंबर तक चलेगा। दंगल के अंतिम दो दिन महिला पहलवानों की कुश्तियां भी कराई जाएंगी।