फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 22 करोड़ की लागत से 16 बीघा जमीन पर बनेगा सर्किट हाउस

Fri, 07 Mar 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नया पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस रोजा और हरदोई रोड के बीच में सरायखास गांव में 22.23 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। विशेष सचिव की ओर से धनराशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करते हुए पहली किश्त के तौर पर 91 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति निर्गत कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर में पुराना पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस कचहरी से सटा बना हुआ है। पुराने गेस्ट हाउस कोे हटाकर जजी परिसर का विस्तार किया जाना है। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कुछ समय पहले नए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बनाए जाने की घोषणा की थी। रोजा और हरदोई रोड के बीच में सरायखास गांव में पीडब्ल्यूडी के नए गेस्ट हाउस के लिए 16 बीघा जमीन चिह्नित कर ली गई है। नए पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हेलिपैड भी बनेगा। यहां पर दस वीआईपी सुइट बनेंगे। यहां पर वीआईपी के स्टाफ के ठहरने के लिए डोरमेट्री का निर्माण भी कराया जाएगा। शहर के बाहर निरीक्षण भवन एवं सर्किट हाउस बनने से लोगों को वीआईपी के आने पर जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। किसी वीआईपी के आने पर पुलिस लाइन में बने हेलिपैड में हेलिकॉप्टर उतरता था। इसके बाद काफिला गेस्ट हाउस आता था। नए सर्किट हाउस परिसर में ही हेलिपैड बनने से शहर से काफिला निकलने के दौरान जाम नहीं लगेगा। विशेष सचिव की ओर से जारी पत्र में 91 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें