फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस

Tue, 22 Dec 2015 11:56 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 शिक्षण संस्थाओं में क्रिसमस के कार्यक्रम की शुरूआत हो गई है। विभिन्न स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके प्रभु यीशु मसीह को याद किया गया।
विज्ञापन

राजन इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस के पर्व पर मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद कृष्णाराज ने गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। मेले में स्कूल की तरफ से बच्चों को खाने-पीने के लिए टिक्की, बताशे, पिज्जा, बर्गर, छोले भटूरे, डोसा, मोमेज आदि के स्टॉल लगाए गए। ईश वंदना, विशिष्ट प्रार्थना, भक्तिमय, नृत्य एवं गायन के पश्चात विद्यार्थीयों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। बैंड समूह ने शानदार प्रदर्शन कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में समवर्त मिश्रा उज्जल पार्थ, अनंत खन्ना, श्रेष्ठ राजपूत, प्रियाशा अग्रवाल, नवजोत कौर विजयी रहे। डीएससीएल की माधुरा मिश्रा ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में सीओ सदर अनुराग दर्शन, आलोक मिश्रा, मीरा सेठ, पूनम टंडन आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य वर्षा अग्रवाल ने आभार जताया।
विज्ञापन

माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में सोमवार को आयोजित किए गए कार्यक्रम में मेकिंग फैंसी ड्रेस और हाउस वाइज क्रिसमस ट्री सजाया गया। मेकिंग कार्ड प्रतियोगिता में मनु, आरोही, कृष्णा, अकुंर, आर्यन आयुषी, शीच, इशि, अर्श खान, हिमांशु, वंश विजेता रहे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चे सांता क्लाज बनकर आए और जिंगल बैल जिंगल पर खूब नृत्य किया। इसमें अविसर, अक्षित, लक्ष्य, यशी, नंदिनी, रिद्धि और श्रेष्ठा विजेता रहीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मीरा भाटिया ने बच्चों को क्रिसमस और नववर्ष की बधाई दी। प्रबंधक नील जौहरी ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। क्रिश्चियन गर्ल्स हाईस्कूल में क्रिसमस प्ले का आयोजन किया गया। इसमें प्रभु यीशु के जन्म का चित्रण किया गया। इसमें संसार की संरचना का चित्रण किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर एवं क्रिसमस ट्री बनाकर अपनी-अपनी कक्षाओं को सजाया। प्रधानाचार्य अल्पना सिंह ने अंत में बच्चों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में एस क्लाइव एवं वी सनवालिया का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें