फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण से संबंधित मुकदमे की पत्रावलियां भेजी गई लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण से संबंधित मुकदमों की पत्रावलियां जिला एवं सत्र न्यायालय से उच्च न्यायालय के आदेश पर लखनऊ स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय भेज दी गई है। अब दोनों के खिलाफ चल रहे मुकदमों की सुनवाई लखनऊ में होगी। अब तक दोनों मामलों की सुनवाई स्थानीय स्तर पर कोर्ट में चल रही थी।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ उनके ही एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। वहीं छात्रा और उसके दोस्तों संजय, विक्रम और सचिन पर चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है। दोनों ही मामलों की एसआईटी ने एक साथ विवेचना पूरी कर आरोप पत्र छह नवंबर को सीजेएम कोर्ट में दाखिल कर दिए थे, जबकि इससे पहले 20 सितंबर को चिन्मयानंद और फिरौती के आरोपी संजय, सचिन, विक्रम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं छात्रा को 25 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल दिया गया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट से चिन्मयानंद की जमानत मंजूर करते समय न्यायाधीश ने दोनों ही मुकदमों की सुनवाई लखनऊ में कराए जाने के आदेश दिए थे। पांच फरवरी को जेल से चिन्मयानंद की रिहाई के बाद दोनों ही मामलों की पत्रावलियां लखनऊ जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में भेज दी गई। छात्रा और उसके दोस्त भी इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद जेल से बाहर हैं। बता दें कि चिन्मयानंद के खिलाफ मामले की सुनवाई के लिए एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट और फिरौती मामले में मुकदमे की तारीख सीजेएम में पड़ रहीं थीं। अब दोनों ही मामलों की सुनवाई लखनऊ में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें