फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरौती मामले में आरोपी छात्रा और उसके दोस्तों के मुकदमे की तारीख आज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से फिरौती मांगे जाने के मामले में आरोपी एलएलएम की छात्रा और उसके दोस्तों संजय, सचिन, विक्रम के खिलाफ मुकदमे की पहली तारीख 18 नवंबर तय है। यहां आरोपियों को उनके खिलाफ दाखिल की गई चार्जशीट की कॉपी दी जाएगी।
विज्ञापन

चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण की जांच पूरी कर एसआईटी छह नवंबर को सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। छात्रा और उसके दोस्त संजय, सचिन, विक्रम के मुकदमे की सुनवाई के लिए पहली तारीख 18 नवंबर को तय है, जबकि चिन्मयानंद के मुकदमे की तारीख 19 नवंबर तय है। कानून के जानकारों के मुताबिक दोनों ही मामलों की तय तारीख पर पहले दिन आरोपियों को चार्जशीट की नकलें दी जाएंगी। लिहाजा आरोपियों को जेल से कोर्ट में पहुंचना होगा। चार्जशीट की कॉपी मिलने के बाद मुकदमे में आगे की कार्रवाई कोर्ट के हिसाब से चलेगी।
बता दें कि चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगे जाने के मामले में आरोपी एलएलएम की छात्रा 25 सितंबर से जिला कारागार में बंद है। वहीं छात्रा के दोस्त संजय सिंह, सचिन सेंगर और विक्रम सिंह 20 सितंबर से जेल में बंद हैं। चिन्मयानंद भी एलएलएम की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में 20 सितंबर से जेल में हैं। हालांकि उनकी जमानत पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें