फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद से जेल में मिलने पहुंचे गढ़मुक्तेश्वर से आए अनुयायी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से कार्तिक पूर्णिमा के दिन उनसे मिलने गढ़मुक्तेश्वर से कुछ अनुयायी जिला जेल पहुंचे। उन लोगों ने चिन्मयानंद को गंगा जल भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर चिन्मयानंद ज्यादातर हरिद्वार में रहकर गंगा स्नान करते रहे हैं और वहीं पर उनके मानने वाले उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते रहे हैं। इस बार चिन्मयानंद छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में 20 सितंबर से जिला कारागार में बंद है। इसके बावजूद भी उनके समर्थक दोपहर लगभग 12 बजे गढ़मुक्तेश्वर से उनसे मिलने के लिए पहुंचे। समर्थकों की संख्या नौ बताई गई, जो चिन्मयानंद के लिए गंगाजल लेकर पहुंचे थे। हलांकि चिन्मयानंद ने बैरक खुलने के साथ ही गंगा मैया का ध्यान कर स्नान किया और काफी देर तक ध्यान में बैठे रहे। जेल में मिलने पहुंचे समर्थकों से उन्होंने राममंदिर आंदोलन से लेकर कोर्ट के आए फैसले तक के बारे में चर्चा की। समर्थकों से उन्होंने कहा कि जमानत मिलने के बाद वह रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। वहीं जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि चिन्मयानंद से कुछ लोग मिलने जेल में पहुंचे थे। जो कुछ देर मुलाकात के बाद लौट गए। चिन्मयानंद का स्वास्थ्य सामान्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें