शाहजहांपुर में शनिवार शाम को सूरज के अस्ताचल की ओर बढने के साथ वातावरण पर छाने लगी कोहरा की धुंध। ?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण हवा में भी बर्फ घुल गई है। इस कारण रात में ठिठुरन बढ़ी तो न्यूनतम तापमान लगातार तीसरे दिन 1.4 डिग्री घटकर 7.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। शनिवार को दिन भर बर्फीली हवा चलने से शीतलहर का प्रकोप बना रहा तो उसके आगे धूप भी बेअसर साबित हुई और दिन में अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री घटकर 22.5 डिग्री सेल्सियस हो गया।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अगले सप्ताह हवा थमने के साथ कोहरा से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। शनिवार को सुबह हवा के झोंके थोड़े तेज हुए तो आसमान साफ होने के साथ सूर्योदय के बाद धूप निकल आई। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार रात के तापमान में लगातार गिरावट से अब दिन में सर्दी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि वायुदाब की वर्तमान स्थिति को देखते 22 दिसंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ मजबूत हागा और इसके साथ ही हवा की गति धीमी पड़ने के साथ कोहरा का प्रकोप बढ़ेगा।