फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आरसी मिशन थाने में बना बाल शिशु गृह

विज्ञापन
आरसी मिशन थाने में बाल शिशु गृह का उद्घाटन पर व्यवस्था देखते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: मीडिया
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसपी राजेश द्विवेदी ने आरसी मिशन थाने में महिला पुलिसकर्मियों के छोटे बच्चों के लिए बाल शिशु गृह का उद्घाटन किया। यह बाल शिशुगृह विशेष रूप से ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को ध्यान में रखते हुए स्थापित किया गया है, ताकि वे ड्यूटी पर रहते हुए अपने शिशुओं एवं छोटे बच्चों को एक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं अनुकूल वातावरण में रखकर अपनी ड्यूटी संबंधी जिम्मेदारियों का सुचारु रूप से निर्वहन कर सकें। इस बाल शिशुगृह में छोटे बच्चों के खेलने के लिए अनेक संसाधन जैसे झूले, खिलौने, अन्य खेलने संबंधी व्यवस्था की गई है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें