फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेहंदी प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पुरस्कृत हुए बच्चे

विज्ञापन
जलालाबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मालूपुर में मेहंदी का प्रदर्शन करतीं बालिकाएं। स्रोत: विद्य
विज्ञापन
जलालाबाद। हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मालूपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को बच्चों के बीच मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। मेहंदी से आकर्षक आकृतियां बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में बालक और बालिकाओं दोनों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानाध्यापक नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि इस तरह के रचनात्मक आयोजनों से बच्चों में जिज्ञासा उत्पन्न होती हैं, जो कि उनके बौद्धिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक है। बोले-मेहंदी लगाना कला ही नहीं, बल्कि यह रोजगार का साधन भी बन सकता है। विपिन अग्निहाेत्री के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए अंशिका, रुचि, अलीशा, नाजो, अल्तीसा, सदफ, उमरा आदि बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान राम शंकर सिंह, रामदेवी, रेखा, रन्नो देवी आदि मौजूद रहे। संवाद

बच्चों ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव
शाहजहांपुर। ऑल सेंट्स स्कूल में शनिवार को हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के खुले मैदान पर पेड़ों पर झूले लगाए गए। छात्राओं ने पारंपरिक गिद्दा प्रस्तुत किया। स्कूल की ओर से मेहंदी, चूड़ियां, बिंदियां और गहने देकर ‘सिंधारा’ परंपरा का सम्मान किया गया। डायरेक्टर सचिन बाथम ने वर्षा ऋतु और हरियाली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पौधे लगाने की प्रेरणा दी। मेहंदी प्रतियोगिता मे कनक और पीहू राजपूत, रंगोली मे शिवन्या, अरिका तथा एमन ने बाजी मारी। बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिता में शुभ्रा, तनुशा, अनिका, भव्या, वृद्धि, शिवन्या, वाणी ने पुरस्कार जीते। तीज क्वीन अमायारा को चुना गया। स्कूल की प्रधानाचार्य साक्षी रस्तोगी, अस्विनी, अजीम, फरीन, दीपिका, शगुफ्ता, रुबि, अल्फिया, शुभा आदि का योगदान रहा l संवाद

जलालाबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मालूपुर में मेहंदी का प्रदर्शन करतीं बालिकाएं। स्रोत: विद्य

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें