शाहजहांपुर में कंपोजिट स्कूल शाहमतगंज गौटिया के बच्चों को सम्मानित करतीं बीएसए दिव्या गुप्ता। स
- फोटो : 1
शाहजहांपुर। कंपोजिट स्कूल, शाहमतगंज गौटिया के शत-प्रतिशत उपस्थित वाले बच्चों को बीएसए दिव्या गुप्ता ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया। उन्हें प्रमाणपत्र, मेडल व स्टार से सम्मानित किया।
बीएसए ने बताया कि शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों के फोटो संबंधित विद्यालय के आकर्षक ढंग से कार्यालय में डैशबोर्ड पर लगाए जाते हैं। विभाग से संचालित परिवर्तन और संकल्प समूह के कार्यों की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि अपने विद्यालयों में शासन की मंशानुसार कार्यों को उत्कृष्टता के साथ कराएं।
बीएसए ने अनस, जन्नत, उमरा, प्रिंस सिंह, लवी, पिंकी पाल, जानवी और नैंसी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक रोहित सक्सेना, अर्चना कुमारी को प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित किया। संवाद