शाहजहांपुर में जय भारत संस्था की ओर से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते पदा
- फोटो : samvad
शाहजहांपुर। सामाजिक संस्था जय भारत की ओर से महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव शृंखला के तहत लीड कान्वेंट स्कूल में बच्चों ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल, स्कूल के डायरेक्टर मोहम्मद जमाल व प्रधानाचार्य तराना जमाल ने दीप जलाकर किया। साइंस एवं टेक्नोलॉजी विषय पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में तक्षशिला पब्लिक स्कूल के हरशरण, डॉ.एमलाल मेमोरियल स्कूल के सिवाय मिश्रा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त कर जय भारत अवाॅर्ड पर कब्जा जमाया।
हदिया फराज ने द्वितीय व भाव्या रस्तोगी ने तीसरा स्थान तो रूजानिया फातिमा व मरियम साद ने चौथा स्थान पाया। अनुभव, गौरवी को सांत्वना पुरस्कार मिला। इसके अलावा शतरंज प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में मोहम्मद जैद, जूनियर में अयांश गुप्ता प्रथम, मोहम्मद अरीव व अगस्त सिंह भी विजेता बने। कार्यक्रम में शशि गुप्ता, शिवा वैश्य, डॉ. मयंक पांडे, अखिलेश शुक्ला, अफराद अली, मिर्जा सईद बेग, वैभव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।