ओलंपियाड : रामपुर कलां के एलएसपी स्कूल में गणित की परीक्षा देते बच्चे। संवाद
शाहजहांपुर। गणितीय क्षमता को निखारने के लिए सोमवार को अमर उजाला ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा तीन से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ग्रीन वैली कान्वेंट, रायन इंटरनेशनल स्कूल और बाडूजई प्रथम स्थित कार्यालय में परीक्षा हुई। अपने अभिभावकों के साथ आए बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ परीक्षा में प्रतिभाग किया। परीक्षा में आए कक्षा चार के अकुल यादव ने बताया कि परीक्षा के जरिये ही छात्र-छात्राओं को अलग अनुभव मिला है। इससे गणितीय क्षमता परखने का मौका मिलता है। परीक्षा में 38 बच्चों ने भाग लिया।
खुटार। यहां हुई परीक्षा में 44 बच्चों ने भाग लिया। सुबह दस से 11 बजे तक हुई परीक्षा को लेकर बच्चों में काफी उत्साह रहा। प्रधानाचार्य एसके वर्मा ने बच्चों को उत्साहित करते हुए कहा कि बच्चे जिस प्रकार त्योहार मनाते हैं, उसी तरह परीक्षा को भी त्योहार की तरह लें और उत्साहपूर्वक परीक्षा में भाग लें।
ओलंपियाड : रामपुर कलां के एलएसपी स्कूल में गणित की परीक्षा देते बच्चे। संवाद