फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महाराजा अग्रसेन महोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
जय भारत संस्था की ओर से आकांक्षा हाईस्कूल में आयोजित कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जय भारत सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव की 20वीं शृंखला के तहत कोलाज मेकिंग व मैथ्स जीनियस प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला चमकनी स्थित आकांक्षा हाईस्कूल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष राजीव कृष्ण अग्रवाल और विद्यालय की निदेशक उर्मिला सक्सेना ने किया। कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 विषय पर करीब 15 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने आकर्षक कोलाज बनाकर प्रतिभा दिखाई।
वहीं कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए मैथ्स जीनियस प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 100 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। वंदना अग्रवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में आयुष अग्रवाल, प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें