फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राष्ट्रपति से मिले गोल्डन फ्लावर स्कूल के बच्चे

विज्ञापन
बाल दिवस पर राष्ट्रपति के साथ खुटार के गोल्डन फ्लावर स्कूल के बच्चे। स्रोत स्कूल - फोटो : लहरपुर इलाके में चोरों द्वारा तोड़ा गया शटर।
विज्ञापन
खुटार। खुटार के गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने 14 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से भेंट की।
विज्ञापन

राष्ट्रपति से मिलकर आए अनुष्का मिश्रा, जूही वर्मा, नैतिक पटेल, युवराज सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति ने उन लोगों से शिक्षा के संंबंध में जानकारी ली। उनके अनुभवों और विचारों को भी जाना। राष्ट्रपति ने बच्चों से कहा कि शिक्षा देश और समाज का आगे ले जाने के लिए बहुत ही जरूरी है। शिक्षा से सर्वांगीण विकास होता है। राष्ट्रपति ने स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार साहू और निदेशक डॉ. नवदीप सिंह सिद्धू को शैक्षिक गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रेरित किया। वापस आए छात्र-छात्राओं ने स्कूल के अन्य बच्चों से राष्ट्रपति के विचार साझा किए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें