शाहजहांपुर। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विभिन्न तरह के पोस्टर बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ऑल सेंट्स स्कूल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी राजेश द्विवेदी ने दीप जलाकर किया। एसपी ने शिक्षिकाओं से सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों का पालन करने व हेलमेट का उपयोग करने पर जोर दिया। स्कूल प्रबंधक सचिन बाथम ने कहा कि वे परिवार वालों से हेलमेट का उपयोग करने पर जोर दें। सीओ यातायात संजय कुमार ने बच्चों को यातायात के नियम बताए। प्रधानाचार्य साक्षी रस्तोगी, व्यापारी नेता सुरेंद्र सिंह सेठ, नारायण दास अग्रवाल, यातायात प्रभारी विनय कुमार पांडे, सरताज अली, मुश्ताक अहमद मौजूद रहे। संवाद