फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ग्राम सौंफरी में बच्चों ने निकाली रैली

विज्ञापन
गांव सौंफरी में स्कूल चलो अ​भियान के तहत रैली में शामिल बच्चे। स्रोत : ​शिक्षक - फोटो : प्राधानमंत्री का संबोधन सुनते डीएम व महिलाएं।-
विज्ञापन
खुटार। गांव सौंफरी के प्राथमिक स्कूल से बच्चों ने सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ स्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापक तरन्नुम ने किया। रैली में बच्चे खुद के बनाए पोस्टर और बैनर लेकर चल रहे थे। बच्चों ने ढोल, नगाड़ों के साथ पूरे गांव में उत्साह के साथ रैली निकाली और घर-घर जाकर लोगों को स्कूल चलो अभियान के महत्व के प्रति जागरूक किया।
गांव के तमाम लोग भी रैली में शामिल हुए। समापन पर प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों को जलपान कराया गया। रैली में प्रधान मीरा देवी के प्रतिनिधि संतकुमार, शिक्षक सोनू सिंह, सरवजीत कौर, निर्मला देवी, आंगनबाड़ी स्टाफ से शशिकला देवी, विजयकांति का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन

-
छात्राओं ने निकाली रैली
शाहजहांपुर। दलेलगंज स्थित श्री हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज की ओर से स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत प्रधानाचार्य ब्यूटी के निर्देशन में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। छात्राओं व शिक्षिकाओं ने डोर-टू-डोर संपर्क किया। यह रैली कॉलेज कैंपस से प्रारंभ होकर पक्का पुल हरदोई रोड एवं आसपास के क्षेत्र में निकाली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें