ग्रीन वैली कान्वेंट स्कूल का 17वां वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्ही प्रतिभाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रशासनिक कमांडेंट कर्नल एसके ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि बीएसए देवेंद्र पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना पर नृत्य किया। इसके बाद बच्चों ने बापू सेहत के लिए हानिकारक है और दीवानी मस्तानी गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया। बच्चों ने कल, आज और कल नाटक का भी मंचन किया। दर्शकों ने इसे खूब सराहा। बच्चों ने रैंप पर मॉडलिंग भी की। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय समिति के निदेशक आसिफ अली खां, अध्यक्ष तारिक कमाल खां, उपाध्यक्ष खान शाह खावर, आरिफा ताजीम, श्रेय आनंद, अयूब हसन खान, शाइस्ता, सृष्टि, संध्या त्रिपाठी, नबीला, फजील, यासिर अली आदि का सहयोग रहा। अंत में प्रधानाचार्य समीना परवीन ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की।