बंडा में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्रोत:
शाहजहांपुर। बंडा विकासखंड में न्याय पंचायत स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय- ढका घनश्याम में हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर तालियां बटोरीं।
खेलकूद प्राथमिक वर्ग में खो-खो व कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय बिरहना बुजुर्ग ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग से संविलयन विद्यालय आंवा बुजुर्ग विजेता बना। दौड़ में प्राथमिक व जूनियर स्तर बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय ढका घनश्याम की जीविका व संविलयन विद्यालय मुड़िया छावन की प्रिया ने बाजी मारी।
प्राथमिक व जूनियर स्तर बालक वर्ग में क्रमशः प्राथमिक विद्यालय खखरा बुजुर्ग से अनुज कुमार व उच्च प्राथमिक विद्यालय- ढका घनश्याम से कुशाग्र प्रथम स्थान पर रहे। बीईओ नवीन कुमार ने विजेताओं को शील्ड, मेडल देकर पुरस्कृत किया। संचालन नोडल संकुल प्रभारी कुलदीप शुक्ला ने किया। इस मौके पर रघुनाथ सक्सेना, गुरमेल सिंह, रोहित गंगवार, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
बंडा में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्रोत: