फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बालगृह में बच्चों को अधिकारों और शिक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
नवादा ​स्थित राजकीय बालगृह, बालक का निरीक्षण करतीं जिला वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण सचिव अपेक्षा सिं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय के निर्देश पर शनिवार को राजकीय बालगृह बालक, नवादा इंदेपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह ने की।
विज्ञापन

उन्होंने चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज फॉर चिल्ड्रन विषय पर बच्चों के अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। फार्मासिस्ट रामविनय यादव, अध्यापक प्रदीप कुमार, पराविधिक स्वयंसेवक अनिल कुमार ने भी कानूनी सेवाओं और सुविधाओं के बारे में बताया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अफजल ने किया। प्राधिकरण सचिव ने बालगृह बालक और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। सचिव ने बच्चों के शिक्षण कक्ष में एसी लगवाने तथा पुराने रसोई घर का जीर्णोद्धार करने के निर्देश दिए। बेडशीट गंदी मिलने पर स्वच्छता के लिए निर्देशित किया गया। वनस्टॉप सेंटर में दो युवतियों ने अपने माता-पिता के पास जाने की इच्छा जताई। इस पर उन्हें माता-पिता के सुपुर्द करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें