फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 513 प्री-आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिलेंगे फोम मैट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के प्री आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले बच्चों को जल्द ही बैठने की सुविधा मिल सकेगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के 513 प्री आंगनबाड़ी केंद्रों पर फोम मैट उपलब्ध कराने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत प्रत्येक केंद्र पर 23 फोम मैट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, सभी केंद्रों के लिए कुल 11,799 फोम मैट की जरूरत होगी। इन्हें सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। फोम मैट उपलब्ध होने से बच्चों के लिए बैठने की व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।
विभाग की ओर से मैट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन्हें संबंधित प्री आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेजा जाएगा। इससे केंद्रों पर आने वाले बच्चों को पढ़ाई के दौरान बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही बच्चों को फोममैट संबंधित एजेंसी उपलब्ध करा देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें