फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे ही देश का भविष्य: गंगवार

Sun, 20 Sep 2015 11:31 PM IST
जलालाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं, उन्हेें अच्छी और संस्कारित शिक्षा दें ताकि वह देश और प्रदेश के विकास में महती भूमिका निभा सकें।
विज्ञापन

रविवार को सत्यानुभूति संस्था की ओर से आयोजित रोडवेज परिसर में दो दिवसीय Òरामचरित मानस प्रतियोगिताÓ का शुभारंभ करने के बाद गंगवार ने कहा कि शिक्षा में संस्कारों का समावेश जरूरी है। बोले, मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सत्ता में आई भाजपा सरकार लगातार देश को विकास की ओर ले जा रही है और आने वाले समय में विश्व पटल पर हमारा देश अलग रूतवा हासिल करेगा। उन्होंने मानस प्रतियोगिता के आयोजन की तारीफ करते हुये कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार पैदा करते है। पूर्व में राज्यमंत्री को संस्था के अध्यक्ष कमला निवास शास्त्री समेत कई पदाधिकारियों ने शाल ओढ़ाकार सम्मानित किया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के परिणाम सोमवार को घोषित कर विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। राज्यमंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंगा मंदिर पर उनकी अगवानी करते हुये जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर परशुराम मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय, बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक अनुज कुमार सिंह, एनसी सक्सेना, मनेन्द्र सिंह चौहान, मनोज कश्यप, डा. आनंद प्रकाश मिश्रा, डा. इरफान, वीरेंद्र अटल, रमाकांत मिश्रा, गौरव राघव, विजय राघव राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सभा स्थल पर जाकर शिक्षामित्रों से लिया ज्ञापन
जलालाबाद। हाईकोर्ट के आदेश के बाद से आन्दोलनरत शिक्षामित्रों ने रविवार को काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर सभा की। इस दौरान वहां पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने पहले कॉलेज ग्राउंड में करीब 30 पौधे लगाए। उसके बाद शिक्षामित्रों का ज्ञापन लेकर उन्हें हर तरह से मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान शिक्षा मित्र संघ के मंडल अध्यक्ष आलोक वर्मा, जिलाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित, जिला महामंत्री रामपूत पाल, जिला महामंत्री आदर्श भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें