कंपोजिट स्कूल अटसलिया में कार्यक्रम के दौरान दौड़ लगाते बच्चे। स्रोत: स्कूल
शाहजहांपुर। भावलखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय, अटसलिया में नवारंभ उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें बच्चों से नियमित स्कूल आने के साथ ही अभिभावकों से नौनिहालों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए दिव्या गुप्ता व बीईओ विनय मिश्रा ने किया। अतिथियों ने बच्चों व शिक्षिकाओं के साथ गुब्बारे उड़ाकर नवीन नामांकन का संदेश दिया। इस बीच माताओं के बीच दौड़ कराई गई। इसमें विद्या प्रथम, उपासना द्वितीय, अनीता तृतीय और ईश्वरवती चौथे स्थान पर रहीं।
बालकों की दौड़ में मयंक सबसे तेज दौड़े। कृष्णा द्वितीय, दिव्यांशु तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अंशू प्रथम, सोनाक्षी द्वितीय व रिया तृतीय रहीं। बीएसए ने बच्चाें को पुरस्कृत किया। आंगनबाड़ी के नवीन नामांकित बच्चों को स्लेट मग देने के साथ ही माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्काउट-गाइड ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर धूम मचाई। प्रधानाध्यापिका निकहत परवीन ने आभार जताया। इस मौके पर मीरा सिंह, समा तरन्नुम, वर्षा मिश्रा, नम्रता मिश्रा आदि मौजूद रहे।
नवारंभ में गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर प्रकाश डाला
शाहजहांपुर। भावलखेड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नईबस्ती में नवारंभ उत्सव का आयोजन किया गया। बीईओ विनय मिश्रा ने परिषदीय विद्यालयों की गुणवत्ता और निशुल्क सुविधाओं पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान शंभू दयाल ने नव नामांकित बच्चों को सम्मानित किया। अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार ने की। प्रधानाध्यापक राजकुमार तिवारी ने विद्यालय को एक आदर्श शिक्षालय के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। शिक्षक शिव कुमार, दिनेश आनंद, प्रेक्षा अवस्थी, कल्पना सिंह, गौरी मिश्रा मौजूद रहे। संवाद