प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने कहा कि पढ़े लिखे बच्चे समाज का भविष्य हैं जो आगे चलकर देश की दिशा और दशा को तय करते हैं। अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को अच्छी तालीम दें। राज्यमंत्री वर्मा ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया, जिनके हाथों सम्मान पाकर बच्चे खुशी से गदगद हो गए।
राज्यमंत्री वर्मा रौसरकोठी स्थित आकांक्षा पब्लिक स्कूल में मेधावी बच्चों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यमंत्री ने प्रियांशु गुप्ता, जिलानी, दिवा श्रीवास्तव, अदिति सिंह, स्वाति रावत, भावना मिश्रा, कुनिका, सुमित, ऋतु, अंजू, प्रांशु, अनस, रोहित मिश्रा, वर्षा वर्मा, साक्षी, अंकित, शौर्य, अंशिका, शुभम, भांव्या, कनिष्का, हिमांशु गुप्ता, मो. जिलानी आदि मेधावियों को शील्ड, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ मां सरस्वती की चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन से किया गया। बाद में बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।
सम्मान समारोह में कायस्थ महासभा की प्रांतीय मंत्री अल्पना श्रीवास्तव ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर ओंकार मनीषी, प्रबंधक उर्मिला सक्सेना, प्रधानाचार्य सोनिया, स्मिता सक्सेना, विनीता सक्सेना, अनन्या निमिषा , विमल कुमार आदि मौजूद रहे।