फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बालक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
- छत से गेंद उठाने गया था नैतिक, सीएचसी में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंडा। छत से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गायत्री नगर कॉलोनी का रहने वाला 12 वर्षीय नैतिक पाठक झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत में सुधार है।
मोहल्ला गायत्री नगर निवासी राजेश पाठक ने बताया कि उसका 12 वर्षीय पुत्र नैतिक पाठक सोमवार की दोपहर बाद पूर्व में बने टॉकीज के मैदान में गेंद खेल रहा था। खेलने के दौरान उसकी गेंद छत पर चली गई। उसे उठाने के लिए नैतिक छत पर चढ़ा। छत से निकली 11 केवी की लाइन से उसका सिर छू गया। करंट की चपेट में आकर वह झुलस गया। शोरशराबा होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके वर्मा ने बताया कि बच्चे को करंट लगा था। उसकी स्थिति अब बेहतर है। वहीं मोहल्ले के रहने वाले राधेश्याम, चंदन, राजू, ब्रजेश अवस्थी, देवेंद्र कुमार की छत से 11 केवी की लाइन गुजरी है। लोगों का कहना है कि कई बार उपकेंद्र में जाकर लाइन हटवाने के लिए शिकायत की गई है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बच्चे के साथ हुए हादसे से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें