फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीतापुर हाईवे पर डीसीएम की टक्कर लगने से बच्चे की मौत, सात घायल

विज्ञापन
लखनऊ-दिल्ली हाईवे किनारे खड़ा क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा। संवाद
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर गुर्री पुलिस चौकी के पास टेढ़ी पुलिया पर पीछे से आई डीसीएम से ई-रिक्शा में टक्कर लग गई। हादसे में ई-रिक्शा पर बैठे लखीमपुर खीरी के थाना उचौलिया के गांव नई बस्ती निवासी सुरजीत के तीन वर्षीय पुत्र कृष्णा की मौत हो गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज से बरेली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

सुरजीत की बहन सीमा की शादी रोजा थाना क्षेत्र के कटिया रज्जब गांव में हुई है। कुछ दिन से सीमा बीमार चल रही थी। उनके पति पप्पू का हाथ भी झुलस गया। बहन-बहनोई की कुशलक्षेम जानने के लिए बृहस्पतिवार की शाम सुरजीत व उनका भाई राममिलन बाइक से आए थे।
वहीं, सुरजीत की 26 वर्षीय पत्नी बबली, 11 वर्षीय बेटा अनुराग, तीन वर्षीय बेटा कृष्णा, चार वर्ष की बेटी माही व जान्हवी, राममिलन की 25 वर्षीय पत्नी पम्मी, दो वर्ष का बेटा अंश, तीन साल की बेटी छोटी व 65 वर्षीय मां मेघावती ई-रिक्शा से कटिया रज्जब गांव आए थे।
विज्ञापन

ई-रिक्शा को मौसेरा भाई सूरज लेकर आया था। रात करीब हाल-चाल लेने के बाद दस बजे सभी ई-रिक्शा से वापस घर जाने के लिए निकले। हाईवे पर टेढ़ी पुलिया के पास पहुंचने पर सीतापुर की ओर जा रही डीसीएम से पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर लग गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
ई-रिक्शा पर माही व जान्हवी के किनारे पर बैठे होने के चलते उन्हें चोट नहीं आई। शेष लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच वहां से गुजर रही डायल 112 पुलिस टीम ने ई-रिक्शा को पलटा देखकर बचाव कार्य शुरू किया। रोजा थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलाें को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
सीओ सदर शुभम वर्मा ने भी रात में पहुंचकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। उपचार के दौरान सुबह चार बजे कृष्णा ने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर हालत गंभीर होने पर पम्मी, बबली, अंश, छोटी, अनुराग, मेघावती और सूरज को बरेली रेफर कर दिया गया है।


सुरजीत पर टूटा दुखों का पहाड़
सुरजीत के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके चार वर्षीय बेटे सुरजीत की हादसे में जान चली गई, जबकि पत्नी बबली की हालत गंभीर बनी हुई है। बेटे की मौत से सुरजीत की आंखों से आंसू नहीं थम रहे। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर सुरजीत को सौंप दिया। सुरजीत के अनुसार, वह बेटे के शव को शाम को ही दफन कर देंगे। ऐसे में उनकी पत्नी, मां व भाभी कृष्णा के अंतिम दर्शन करने से महरूम रह जाएंगी।

ओवरलोड था ई-रिक्शा, प्रतिबंध के बाद भी हाईवे पर दौड़ रहा था
ई-रिक्शा पर चालक समेत दस लोग सवार थे। ओवरलोड ई-रिक्शा रात में हाईवे पर दौड़ रहा था। डीएम ने हाईवे पर ई-रिक्शों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। उसके बाद भी जिम्मेदार सख्त कार्रवाई करने से बच रहे हैं। ई-रिक्शों पर शहरी क्षेत्र के अंदर कार्रवाई के लिए अभियान चलता है, लेकिन हाईवे पर सख्त रुख नहीं अपनाने के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। उसके बाद भी कार्रवाई की गति काफी सुस्त है।


हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलाें को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। तहरीर आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

-शुभम वर्मा, सीओ सदर
-
बाइक सवार तीन मजदूर गंभीर घायल



तिलहर। मजदूरी करके बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे बाइक से अपने गांव जोधपुर नवदिया जा रहे विमलेश, रितेश और कमलेश गांव के पास किसी वाहन की बाइक में टक्कर लग जाने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस बाइक से टकराने वाले वाहन की तलाश में जुटी है। हालांकि, अभी घायलों की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। संवाद

लखनऊ-दिल्ली हाईवे किनारे खड़ा क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें