फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तालाब में डूब कर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के मना करने के बावजूद तालाब में उतरा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

जैतीपुर। पिता के साथ साइकिल से खेत जा रहा बालक जिद करके तालाब में उतर गया। जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई।

क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी वीरेंद्र बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे साइकिल से अपने खेत पर जा रहे थे। उनके साथ उनका 11 वर्षीय बेटा शिवम भी था। गांव के बाहर तालाब के पास बेटा साइकिल से उतरकर तालाब में नहाने के लिए जिद करने लगा। पिता ने उसे मना किया लेकिन वह तालाब में कूद गया। तालाब में कूदने के बाद शिवम नजर नहीं आया तो घबराकर पिता वीरेंद्र तालाब में घुसकर उसे तलाशने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने शोर मचाया तो आसपास खेत पर धान काट रहे किसान मौके पर पहुंच गए। सभी ने तालाब में शिवम को तलाश कर बाहर निकाला। उसे तुरंत जैतीपुर सीएचसी लेकर आए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। शिवम कक्षा चार में पढ़ता था। वीरेंद्र के दो बेटे थे। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें