फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे की मौत, परिजन ने किया जमकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मेडिकल स्टोर मालिक के इंजेक्शन लगाने के बाद एक बच्चे की मौत हो गई। माता-पिता का आरोप है कि बच्चे की मौत गलत इंजेक्शन लगाने से हुई है। इसे लेकर उन्होंने हंगामा किया। पुलिस ने मेडिकल स्टोर मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव पौकी निवासी संजीव व उसकी पत्नी नेहा दो माह के बेटे वंश को लेकर तिलहर पुराने रोडवेज के एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। बच्चे को सर्दी लगी थी और उसका पिछले दो दिनों से उपचार चल रहा था। मेडिकल स्टोर मालिक ने बच्चे को इंजेक्शन लगा दिया। संजीव का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। हालांकि वह फौरन बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां बच्चे की हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल भेज दिया गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद दंपती बच्चे के शव को लेकर मेडिकल स्टोर पहुंचे। इस बीच परिवार कुछ अन्य लोग पहुंच गए। इसके बाद वहां हंगामा होने लगा। संजीव का आरोप है कि उनके बच्चे की मौत गलत इंजेक्शन लगाने से हुई है। हंगामा बढ़ता देख मेडिकल स्टोर स्वामी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा कर मामला शांत किया।
कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया पीड़ित संजीव की तहरीर पर आरोपी मेडिकल स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, मेडिकल स्टोर मालिक शमीम अहमद ने बताया कि बच्चे को निमोनिया हो गया था। दूध उसकी सांस नली में चला गया होगा। इससे बच्चे की मौत हो गई है। गलत इंजेक्शन का आरोप गलत है।
विज्ञापन

उधर रजनीश पुत्र हातिम सिंह ने बताया कि शनिवार को उनकी दो माह की बच्ची को एक एएनएम ने इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। एएनएम को बुलाकर आशा वर्कर लाई थी। पुलिस को इस मामले की तहरीर दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें