बबली की किडनी चोरी प्रकरण में प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रमुख सचिव को जांच के आदेश दिए हैं। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
कस्बे के मोहल्ला सदर निवासी मोहम्मद अली की पत्नी खुशनुमा पुत्री बबली का मूत्राशय में संक्रमण के दौरान बरेली के एक प्राइवेट डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन असफल रहा। दो वर्ष तक बबली जिंदगी और मौत से जूझती रही। खुशनुमा का आरोप है की ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने उसकी पुत्री की एक किडनी निकाल ली। जिसकी शिकायत खुशनुमा ने प्रधानमंत्री से की इसकी शिकायत की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मामले की जांच उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन को करने को निर्देशित किया है। जांच भी होगी, कार्रवाई भी होगी, लेकिन बबली दो दिन पहले इस दुनिया को अलविदा कह गई और बबली के परिवार में अब सिर्फ रह गयी है तो सिर्फ उसकी यादें।