फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मुख्यमंत्री जी... बाढ़ से निपटने के लिए जन सामान्य की व्यवस्था करा दीजिए

Sat, 13 Jul 2024 04:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बाढ़ की विभीषिका में आधे शहर की आबादी प्रभावित है। बड़े पैमाने पर लोगों के सामने भोजन-पानी, पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया। व्यवस्थाओं में बढ़ोतरी के लिए नगर निगम की महापौर अर्चना वर्मा और भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

महापौर ने पत्र में कहा कि बाढ़ की विकराल स्थिति के चलते फसलें बर्बाद हो रहीं हैं। लोगों के पास भोजन व पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। निरंतर बढ़ते जलस्तर के कारण आबादी में सड़कें और घर जलमग्न हैं। ग्रामीण इलाकों की स्थिति भी काफी गंभीर है। जनसामान्य को बाहर निकालने, भोजन व पानी की व्यवस्था होना आवश्यक है। उन्होंने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में प्रभावित जनसामान्य के लिए उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने सीएम को पत्र भेजकर बताया कि शहर व ददरौल विधानसभा में राहत सामग्री, पशुओं के लिए चारे, स्टीमर या नाव की व्यवस्था कराई जाए। प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए। ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने भी गर्रा की बाढ़ से प्रभावित अपने क्षेत्र में उचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें