फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अभिनेता आलोक पांडेय को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

विज्ञापन
लखनऊ में आलोक पांडेय को सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। स्रोत: अ​भिनेता
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर हुए स्वर्ण जयंती समारोह में भावलखेड़ा ब्लॉक के गांव ददऊं निवासी अभिनेता आलोक पांडेय को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। अकादमी के पूर्व छात्र रहे आलोक ने यहां से अभिनय का प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
विज्ञापन

आलोक ने अपने अभिनय की शुरुआत 2006 में संस्कृति नाट्य मंच से की। इसके निर्देशक वरिष्ठ रंगकर्मी आलोक सक्सेना थे। इसके बाद वर्ष 2009 से 2011 तक भारतेंदु नाट्य अकादमी में प्रशिक्षण लिया। वर्ष 2012 में मुंबई पहुंचे आलोक को पहला ब्रेक डीडी नेशनल के धारावाहिक हमारे गांव कोई आएगा में मिला।
एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी, लखनऊ सेंट्रल, हुड़दंग, प्रेम रतन धन पायो, बाटला हाउस, स्पेशल ऑप्स, मुंबई मेरी जान, बिंदिया के बाहुबली में शानदार अभिनय किया। सीएम से सम्मान मिलने पर मां राजकांति पांडेय, पत्नी आरती पांडेय, भाई संजय पांडेय, अजीत पांडेय, सुबोध पांडेय, आर्यन पांडेय, गुरु आलोक सक्सेना, साथी अभिनेता मोहम्मद आजम खां, रवि चौहान, धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें