फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को दस रुपये में मिलेगी सस्ती भोजन थाली

Tue, 10 Feb 2015 12:12 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवन निर्माण और कारखानों से जुड़े कामगारों के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही प्रदेश सरकार अब उनके दस रुपये में सस्ती भोजन थाली भी उपलब्ध कराएगी। प्रदेश के श्रम राज्यमंत्री जगदेव सिंह यादव ने सोमवार की शाम पत्रकार वार्ता में सरकार की इस योजना का विवरण दिया।
विज्ञापन

तिलहर में श्रमिकों के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद गृह जनपद कानपुर लौटते समय श्रम राज्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में कुछ देर ठहराव लिया। इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब हुए और श्रमिक हित की सरकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए सस्ती थाली योजना आरंभ करने का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सस्ता भोजन थाल उपलब्ध कराने के लिए उन स्थानों पर सेंटर बनाए जाने की योजना है, जहां श्रमिकों का जमावड़ा रहता है। भोजन कैसे और कौन पकाएगा, इस मुद्दे को लेकर शासन स्तर पर मंथन हो रहा है।    
भवन एवं सन्निर्माण कल्याण बोर्ड से संचालित योजनाओं में धन की कमी, विशेषकर नियोक्ता कंपनियों द्वारा बोर्ड को अंशदान नहीं दिए जाने से पनप रहे वित्तीय संकट का हवाला देने पर श्रम राज्यमंत्री यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बोर्ड की 16 योजनाओं के लिए अपना अंशदान दे रही हैं। निर्माण कंपनियां भी एक फीसदी अंशदान दे रही हैं। इसलिए श्रमिकों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। प्रारंभ में, विभिन्न संगठनों से जुड़े हरिओम यादव, रवि वर्मा, शोएब खां, बृजेश कुमार, विकास प्रभाकर आदि ने श्रम राज्यमंत्री का फूलमालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें