फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सरल व कठिन सवालों का संतुलित मिश्रण था रसायन विज्ञान का पेपर

Fri, 28 Feb 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अंटा चौराहा ​स्थित परीक्षा केंद्र से सीबीएसई की परीक्षा देकर बाहर आते छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीबीएसई बारहवीं की रसायन विज्ञान की परीक्षा जिले के नौ केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। परीक्षार्थियों ने कहा कि पेपर में कठिन और सरल सवालों के संतुलित मिश्रण की तरह प्रश्नपत्र आया था। संख्यात्मक प्रश्नों को हल करने में परीक्षार्थियों को अधिक समय लगा।
सुबह साढ़े दस बजे से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा शुरू हुई। आंतरिक व बाहरी सचल दल ने कक्षाें का निरीक्षण किया, लेकिन कोई भी छात्र अनुचित सामग्री के साथ नहीं पकड़ा गया। संख्यात्मक के साथ कार्बनिक रसायन के प्रश्नों को हल करने में परीक्षार्थियों को दिक्कत आई। जिला समन्वयक राजीव मोहन पांडेय ने बताया कि पंजीकृत 1709 में 1681 परीक्षार्थी उपस्थित रहे हैं। 28 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

शारीरिक विज्ञान के प्रश्न काफी ज्यादा कठिन लगे। बाकी सारे प्रश्न आसान थे। पूरा प्रश्नपत्र हल कर आए हैं। रसायन विज्ञान में अच्छे अंक आ जाएंगे।
-मानवी
-

कार्बनिक विज्ञान के प्रश्न काफी ज्यादा उलझाऊ थे। अकार्बनिक विज्ञान के प्रश्न सरल थे। कठिन प्रश्नों को हल करने में समय लग गया।
-श्रुति
-

एनसीईआरटी की किताब से ही प्रश्न पूछे गए थे। कुछ प्रश्न कठिन लगे तो बाकी सब सरल थे। इसलिए प्रश्नपत्र को हल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आई।
-तान्या
-

संख्यात्मक प्रश्नों को हल करने में दिक्कत आई। बाकी प्रश्नपत्र काफी ठीक था। जितना डर था, उतना ही बेहतर पेपर हुआ है।
-शगुन

अंटा चौराहा स्थित परीक्षा केंद्र से सीबीएसई की परीक्षा देकर बाहर आते छात्र-छात्राएं। संवाद- फोटो : mathura

Next
AU ऐप में पढ़ें