फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते यात्रा पैकेज का झांसा देकर ठगी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। कानपुर के काकादेव गीता नगर छपेड़ा पुलिया निवासी विमल गुप्ता ने तिलहर के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी चिराग गुप्ता और उसकी मां राखी गुप्ता के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विमल गुप्ता ने बताया कि वह दो महीने पहले तिलहर के कच्चा कटरा मोहल्ला में रहने वाले अपने रिश्तेदार चिराग गुप्ता के यहां आया था। चिराग ने बताया कि वह टूर और ट्रैवल्स का व्यापार करता है। चिराग ने चार धाम, लेह-लद्दाख और जम्मू कश्मीर भ्रमण के सस्ते पैकेज का प्रस्ताव बताते हुए खुद को थॉमस कुक ट्रैवल कंपनी का एजेंट बताया। विमल ने कहा कि उसने यह प्रस्ताव अपने मित्रों और रिश्तेदारों को बताया और उन्हें यह प्रस्ताव पसंद आया।
उसके मित्र और रिश्तेदार शिवम चोपड़ा, अवधेश कुमार, राजलक्ष्मी गुप्ता, दिव्यांशु गुप्ता, आरके पांडे, अश्वनी ओमर, प्रशांत कुमार, दीपक कुमार और विनय मित्तल ने अपने-अपने खातों के यात्रा पैकेज के लिए चिराग गुप्ता और उसकी मां राखी गुप्ता के संयुक्त बैंक अकाउंट में 3,95,000 रुपये भेज दिए। आरोप है कि 27 मई को जब चिराग गुप्ता से पैकेज की जानकारी ली तो उसने इनकार कर दिया। रुपये वापस करने से भी मना कर दिया। सीओ तिलहर अरविंद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं इस मामले में समझौते के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें