फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विदेश भेजने के नाम पर सगे भाइयों पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव सीतापुर निवासी अनिकेत वर्मा ने विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अनिकेत वर्मा ने पुलिस को बताया कि चार वर्ष पहले खुटार के तिकुनियां चौराहा निवासी बसंत और उनके भाई त्रिभुवन वर्मा ने उन्हें विदेश का वीजा दिलवाने के नाम पर पांच लाख रुपये लिए थे। इसके बाद आरोपी टालमटोल करने लगे। कई बार कहने पर आरोपियों ने उनको वीजा आदि दिया जो जांच कराने पर फर्जी निकला। इसके बाद उनको ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने रुपये वापस मांगे, लेकिन रुपये नहीं दिए गए।
चार वर्ष से वह रुपये वापस लेने के लिए आरोपियों के घर के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन रुपये वापस नहीं किए जा रहे हैं। परेशान होकर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। अनिकेत ने आरोपियों को जेल भेजने और ठगी की राशि वापस दिलाने की मांग की है। अनिकेत का आरोप है कि क्षेत्र के कई लोगों से विदेश भेजने के नाम पर ठगी की गई है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें