फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीएचसी स्टाफ पर अभद्रता करने का आरोप, एसडीएम से की शिकायत

Tue, 02 Jul 2024 04:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। सर्पदंश के बाद युवक को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे तो डॉक्टर नहीं मिले। डॉक्टर को बुलाने के लिए कहने पर स्टाफ ने अभद्रता कर दी। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे पीड़ित के परिजनों ने मामले की शिकायत कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

गावं धर्मगदपुर जप्ती के मनोज शर्मा को 30 जून की रान नौ बजे सांप ने डस लिया था। मनोज के भाई विशाल उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। आरोप है कि इमरजेंसी कक्ष में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। स्टाफ ने बताया कि डॉक्टर की जब मर्जी होगी, तब आएंगे। आधे घंटे बाद डॉक्टर आए और कहा कि इंजेक्शन लगा दो और जाने दो। मनोज की हालत खराब होने की बात कहने पर उनसे अभद्रता की गई। हालत खराब होेने के कारण वे लोग मनोज को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां इलाज होने पर रोगी की जान बच सकी।
साेमवार को विशाल भाजपा कार्यकर्ता अनुज मिश्रा, प्रखर मिश्रा, विशाल वाजपेयी, चांद बाबू, मोहम्मद कैफ, सूरज सहित तमाम लोगों के साथ एसडीएम से मिले और ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने जांच का आश्वासन दिया है। उधर सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्रपाल ने किसी कर्मचारी के रोगी के तीमारदार से अभद्रता की बात से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें