फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चौधरी क्रिकेट अकादमी ने गुर्जर अकादमी को हराया

विज्ञापन
शाहजहांपुर में  कैंट ​स्थित शाह क्लब में विजेता टीम को सम्मानित करते आनंद पाठक। स्रोत: स्वयं - फोटो : सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई देते सैनिक एवं पूर्व सैनिक। स्रोत संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूथ प्रीमियर क्रिकेट लीग का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। चौधरी क्रिकेट अकादमी ने दो विकेट से जीत दर्जकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

शाह क्लब क्रिकेट मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने 63 रन बनाएं। चौधरी अकादमी की ओर से शिवांश ने चार विकेट और अपूर्व ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौधरी क्रिकेट अकादमी ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। अरनव ने 22 व अपूर्व ने 29 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच अपूर्व राय व मैन ऑफ द सीरीज अनुज प्रताप सिंह रहे। विजेता टीम को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डवलपमेंट कमेटी के संयोजक आनंद पाठक ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में डॉ.मनोज यादव, फिरोज खान, पंकज तिवारी, अमित चौधरी, अभय सिंह गुर्जर, मयंक शर्मा, टूर्नामेंट आयोजक अमित शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें