फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सेटेलाइट समेत दो बस अड्डों पर बनेगा ई-बसों का चार्जिंग स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन मंत्री ने लोकार्पण करने के दौरान चार्जिंग स्टेशन के लिए साढ़े पांच करोड़ देने की घोषणा की थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। रोडवेज की ई-बसों को दौड़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार होने लगी है। ई-बसों को चार्ज करने के लिए सेटेलाइट बस अड्डे और शहर के अंदर बने बस अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने साढ़े पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की है। जल्द ही दोनों ही स्थानों पर कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
रोडवेज के बेड़े से 251 सरकारी और अनुबंधित बसों का संचालन होता है। निगम की अच्छी स्थिति वाली बसों को लंबी दूरी पर दौड़ाया जाता है, जबकि शेष बसें लोकल मार्ग पर चलती हैं। जल्द ही निगम की ओर से दस ई-बसों का संचालन भी होने लगेगा।
विज्ञापन

प्रदेश में आने वाली ई-बसों की खेप में शाहजहांपुर डिपो को भी आवंटन किया जाएगा। इन बसों को चार्ज करने के लिए रोडवेज बस अड्डे व सेटेलाइट बस अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। गत दिनों परिवहन मंत्री ने लोकार्पण के दौरान साढ़े पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

ऐसे में सेटेलाइट बस अड्डे व शहर के अंदर बस अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन को बनाया जाएगा। चार्जिंग स्टेशन के लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि जिले को दस बसें मिल सकती हैं। इन बसों को लोकल मार्ग पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें