फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक शुल्क वसूली से अभाविप में रोष

Tue, 29 Dec 2015 12:20 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जीएफ कॉलेज में विश्वविद्यालय से निर्धारित शुल्क से अधिक अग्रसारण शुल्क वसूले जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का घेराव कर अतिरिक्त शुल्क पर तत्काल पाबंदी लगाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश सहमंत्री सौरभ सोमवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्राचार्य डॉ. अकील अहमद को ज्ञापन दिया, जिसमें अग्रसारण शुल्क के नाम पर छात्र-छात्राओं से भारी राशि वसूली जा रही है। अधिक शुल्क वसूलकर कॉलेज प्रशासन छात्र-छात्राओं का शोषण कर रहा है, जिसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में जिला संयोजक सत्यम चौहान, सिकंदर खां, मयंक द्विवेदी, रामजी अवस्थी, सारंग मिश्रा, विवेक भारती, प्रखर अवस्थी, प्रद्युम्न गुप्ता, केशव, प्रशांत, अभिषेक रावत, अरविंद शुक्ला, अमन रावत, विपुल श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें