तिलहर। क्षेत्र के एक गांव में युवक ने तीन नामजद और दो अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर पत्नी से दुष्कर्म, मारपीट और एक लाख रुपये व जेवरात लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार मंगलवार रात करीब 12:30 बजे आरोपी घर में घुसे और उसकी पत्नी से मारपीट की। विरोध करने पर दुष्कर्म करने का आरोप है। शोर सुनकर पहुंचे परिवार के लोगों से भी मारपीट की गई। युवक का आरोप है कि तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई और घर में रखे एक लाख रुपये व जेवरात लेकर आरोपी भाग गए। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि शिकायतकर्ता का पुत्र दुष्कर्म के एक मामले में जेल में है। दोनों पक्ष रिश्तेदार हैं। सीओ ने कहा कि वर्तमान आरोप प्रथमदृष्टया निराधार प्रतीत हो रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद