फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डीजे पर न बजा पसंदीदा गाना... गांववालों ने की बरातियों और दूल्हे की कुटाई, फिर भी दुल्हन को लेकर गया युवक

Thu, 25 Apr 2024 01:00 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर में एक बरात में बवाल हुआ है। बरातियों के साथ दूल्हे की भी पिटाई हो गई। लेकिन दूल्हा पिता के विरोध के बाद भी शादी की जिद पर अड़ गया। पुलिस की मौजूदगी में उसने फेरे लिए और दुल्हन को साथ लेकर ही गया।
विज्ञापन
wedding procession in Shahjahanpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां में निगोही रोड पर मंगलवार रात गीता सिटी कॉलोनी के पास बरात में डीजे पर मनपसंद गाने लगवाने को लेकर विवाद हो गया। लोगों ने बरातियों को जमकर पीटा। मारपीट में आठ बराती घायल हो गए। बाद में पुलिस की मौजूदगी में वरमाला कार्यक्रम संपन्न कराया गया। 
विज्ञापन


दूल्हे के पिता ने शादी से इनकार कर दिया लेकिन दूल्हे की जिद के बाद शादी संपन्न हुई। गीता सिटी कॉलोनी के पास पुवायां के ही एक गांव से बरात आई थी। वरमाला कार्यक्रम के समय वधू के घर के पड़ोस की एक युवती ने डीजे वाले से अपनी पसंद का गाना बजाने को कहा। 

इस पर बरातियों ने दूसरा गाना बजाने को कह दिया। इसको लेकर विवाद होने पर वधू के पड़ोस के लोग लाठी, डंडे लेकर आ गए और बरातियों को पीटना शुरू कर दिया। मौके पर भगदड़ मच गई। वधू पक्ष के लोग भी अपने पड़ोसियों के समर्थन में आ गए और बरातियों के साथ ही दूल्हे को भी पीट दिया गया। 
विज्ञापन


तमाम बराती मौके से भाग निकले। इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। वधू पक्ष के लोगों और दूल्हे के पिता ने शादी से इनकार कर दिया। हालांकि दूल्हे ने अपने पिता की बात को मानने से इनकार कर दिया। 

शादी संपन्न कराने की बात कही। वधू पक्ष के लोग भी शादी को मान गए, लेकिन दूल्हे का पिता शादी को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस ने अपने सामने वरमाला कार्यक्रम संपन्न कराया। घायल बराती रात में ही निजी अस्पताल से इलाज के बाद घर चले गए। 

 

इसके बाद फेरे भी पड़े और सुबह बरात को विदा कर दिया गया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि आठ बराती घायल हो गए थे। किसी ने घटना की तहरीर नहीं दी। इस कारण कार्रवाई नहीं हुई। 

 
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में वरमाला कार्यक्रम संपन्न कराने के साथ ही दोनों पक्षों को समझा दिया गया था। सीओ पंकज पंत ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें