कुर्रिया कला गांव के कोंचेश्वर महादेव स्थान पर जप करते श्रद्धालु।संवाद
कुर्रियाकलां। गांव के कोंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सावन माह के साथ आरंभ हुआ महामंत्र हरे राम-हरे कृष्ण का जाप शुक्रवार को भी जारी रहा। पुजारी नरेंद्र सिंह ललुआ ने बताया कि श्रावण मास की पूर्णिमा पर जाप का समापन होगा। बाद में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंत्र जाप में उद्धव सिंह, सोनू राठौर, प्रभाकर परमार, छोटे चौहान आदि का सहयोग रहा।संवाद