पुवायां के देवस्थान मंदिर में द्वादश ज्योतिर्लिंगों का रुद्राभिषेक करते श्रद्धालु। स्रोत : आयोज
पुवायां। नगर के देवस्थान मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा के सातवें दिन द्वादश ज्योतिर्लिंगों के रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अनुष्ठान आचार्य श्याम जी शुक्ला, कथा व्यास पंडित शिवलाल शुक्ला और अतुल शुक्ला ने किया। अनुष्ठान के समापन पर आरती की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में मुख्य यजमान मुकेश कटियार, नरेश सिंह चौहान, पायल कटियार, सुनीता देवी, राखी, शालिनी देवी, राकेश कटियार, आलोक मिश्रा, शिवम, प्रमोद कुमार, अमित राठौर, महेंद्री गुप्ता, प्रदीप वैरागी सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद