फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदतें बदलकर लाएं जीवन में आनंद

Sun, 03 Jan 2016 08:54 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी प्रो. डॉ. विनोद वीर सिंह ने कहा है कि अपनी दैनिक आदतों, जीवन चर्या और सोच में बदलाव करके अपने बिजनेस और जीवन को आनंदमय बना सकते हैं। वह इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

अपने विचारों से देश और दुनियां में खुशहाल जीवन शैली के टिप्स देने वाले डॉ. सिंह इस समय लखनऊ में रह रहे हैं। आईआईए के विशेष आमंत्रित मेहमान के रूप में उन्होंने अपना भाषण सिनर्जी फॉर प्रोफेशनल एंड पर्सनल लाइफ विषय पर केंद्रित करते हुए कहा कि अपनी दिनचर्या में थोड़ा सा बदलाव करके एक सुखी और ईर्ष्यामुक्त जीवन जी सकते हैं। उन्होंने बताया कि कैसे हम छोटी-छोटी बातों से लोगों का दिल जीतकर अपने और अपने आसपास के लोगों के जीवन में खुशियां बांट सकते हैं।
मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक एवं भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना ने जीवन में उन्नति के लिए भौतिक प्रगति के साथ वैचारिक और आत्मिक प्रगति पर बल दिया। उन्होंने इसके लिए भागवत गीता के कई श्लोकों का भावार्थ प्रस्तुत करने के साथ कहा कि एक बार भागवत गीता अवश्य पढ़ें, क्योंकि इस ग्रंथ का अध्ययन-मनन जीवन में चामत्कारिक बदलाव लाने में सक्षम है।
विज्ञापन

इस अवसर पर आईआईए के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं और उनके निराकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मुख्य अतिथि खन्ना से अनुरोध किया कि उद्यमियों की समस्याएं विधानसभा से लेकर संसद तक पहुंचाएं, जिससे कि जिले में उद्योगों का विकास हो सके। प्रारंभ में अतिथियों को संस्था के पदाधिकारियों ने स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।
आईआईए के सचिव अनुज गुप्ता के संचालन में हुए कार्यक्रम में आरिफ जमाल खां, कृष्ण कुमार गर्ग, सुरेश सिंघल, अनिल गुप्ता, अशोक खन्ना, रवि गोयल, पुवायां के चेयरमैन संजय गुप्ता, प्रकाश कालानी, डॉ. रवि मोहन, डॉ. परमिंदर सिंह, डॉ. आरएस गेरा, डॉ. अनिल त्रेहन, सुधीर अग्रवाल, अजय गुप्ता, सरफराज हसन खां, डॉ. जीडी अग्रवाल, ओम प्रकाश खंडेलवाल, हर्षवर्धन अग्रवाल, शिवम गुप्ता आदि शामिल रहे। हरिकिशोर गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें