कलान। दारानगर गांव के जयवीर सिंह यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी चंदकी उर्फ चंदन को पुलिस ने मंगलवार को सुबह गंगोरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किए जाने पर उसे वहां से जेल भेज दिया गया।
गत 22 अप्रैल की शाम जयवीर को कुछ लोगों ने रंजिशन गाली गलौज करने के बाद गोली मारकर घायल कर दिया था। उन्हें इलाज के लिए पहले बदायू जिले की उसावां सीएचसी ले जाया गया और वहां से घरवाले उन्हें सैफई के राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए थे।
वहां भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें घरवालों ने बंथरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी सत्यपाल और देव सिंह को गत 24 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने बताया कि इस मामले में तीसरे आरोपी चंदकी उर्फ चंदन को भी मंगलवार को दोपहर गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। संवाद