फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बूंदाबांदी के आसार, तापमान में होगी गिरावट

Fri, 28 Feb 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को शहर में सुबह से छाए रहे बादल। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है, जबकि दिन में बादल छाए रहने की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। मौसम विभाग के मुताबिक वायुदाब 12 मिलीबार गिरा हुआ है और बादल भी छाए हुए हैं। अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार के मुकाबले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट हुई है, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की वृद्धि हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक शाम को बादल छाए हुए हैं। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के साथ ही बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें