फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आज तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

Mon, 15 Apr 2024 03:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में वृद्धि से रात भी गर्म होनी शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र से एडवाजरी जारी की गई, जिसमें संभावना जताई गई है कि सोमवार को तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अचानक पूर्वी के साथ दक्षिणी हवा चलने लगी है जो कि मौसम बिगड़ने के संकेत हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार और रविवार को अधिकतम तापमान सामान रहा। जबकि न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार रात से सोमवार तक तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें