शाहजहांपुर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात निदेशालय के निर्देश पर पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे पर विशेष अभियान चलाया। अतिबरा हवाई पट्टी पर लेजर स्पीड गन और इंटरसेप्टर वाहनों के जरिये वाहनों की गति की जांच की गई। इस दौरान निर्धारित 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 57 वाहनों के चालान किए गए। इनमें एक कार 183 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती मिली।
विज्ञापन
सीओ यातायात रनवीर सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे सहित जिले के प्रमुख मार्गों पर इंटरसेप्टर वाहनों और लेजर स्पीड गन से लगातार निगरानी की जाएगी। संवाद