देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर चाचा नेहरू को याद करते हुए बच्चों ने शिक्षण संस्थाओं में बाल मेला भी आयोजित किए। राजकीय बाल गृह में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं जिला प्रोवेशन अधिकारी की ओर से बंदी बच्चों को वस्त्र और मिष्ठान भी बांटा गया।
बाल गृह में जिला प्रोवेशन अधिकारी लवकुश भार्गव ने बालगृह अधीक्षक सुधीर सक्सेना के साथ बंदी बच्चों को वस्त्र और मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर खेलकूद का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सादिक हुसैन अंसारी, होरीेलाल, नासिर, मेंहदी जैदी, अनिल कुमार, अब्बास अली, पुष्पा देवी, कृष्णा देवी, संतोष वर्मा आदि मौजूद रहे।
तक्षशिला पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच चाचा नेहरू की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य उज्ज्वला सिन्हा के साथ स्टाफ के सदस्यों ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिताएं भी हुईं। संचालन तायबा खान ने किया। लीड कांवेंट में बाल मेला का आयोजन किया गया। रेड डे के रूप में मनाई गई चाचा नेहरू की जयंती पर बच्चे लाल रंग की पोशाक में ही सजधज कर आए थे। इस बीच कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। स्कूल की सजावट देखने लायक थी। प्रधानाचार्य तराना जमाल ने नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। नूरी खान के संचालन में हुए कार्यक्रम में डायरेक्टर मोहम्मद जमाल ने आभार जताया।
ग्रीन वैली कांवेंट में चाचा नेहरू की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर लगाए गए बाल मेला में बच्चों ने खूब आनंद लिया। इससे पूर्व प्रबंध समिति के अध्यक्ष तारिक कमाल खान, प्रबंधक आसिफ अली खान, प्रधानाचार्य आरवी सिंह ने स्टाफ के सदस्यों के साथ नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। बाल मेला में अभिभावकों की उपस्थिति भी सराहनीय रही। शिशु एवं नारी कल्याण केंद्र हाई स्कूल में बाल मेला लगाया गया। छात्र-छात्राओं ने खानपान और अन्य मनोरंजक स्टाल लगाकर खूब बिक्री की। प्रबंधक मंजू रानी, सचिव पूनम, प्रधानाचार्य रामचंद्र पांडेय ने नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डाला। आकांक्षा हाई स्कूल में नेहरू जंयती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने कविताओं और भाषणों के माध्यम से चाचा नेहरू को याद किया। कार्यक्रम में प्रबंधक उर्मिला सक्सेना, कुलदीप दीपक आदि नेेे भी विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना ने आभार जताया।
ऑक्स फोर्ड पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों ने गीत, कविता पाठ, भाषण आदि के माध्यम से नेहरू जी को याद किया। प्रबंधक उमेश दुबे, प्रधानाचार्य शशि गुप्ता आदि ने नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डाला। श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई। रामबाबू यादव के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रबंधक वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने बाल मेला का शुभारंभ किया। बच्चों ने तमाम प्रकार के स्टाल लगाकर खूब बिक्री की।
नेहरू युवा केंद्र के सैंजना केंद्र पर बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। समिति के अध्यक्ष राममूर्ति वर्मा, शिव कुमार, दयाराम, राजेश्वर, राम किशोर आदि ने नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डाला। एकलव्य छात्रशक्ति सेवा समिति की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू जी का जन्मदिन गोष्ठी के रूप में मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश संयोजक सूर्यउ कुमार गंगवार, प्रदेश अध्यक्ष आनंद यादव राम नरेश रस्तोगी आदि ने विचार व्यक्त किए। गोष्ठी में जिला की विभिन्न इकाइयों का गठन भी किया गया। इंडियन सोशल सोसाइटी के कार्यक्रम में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई। अध्यक्ष एम एजाज ने नेहरू जी के चित्र का अनावरण कर नेहरू जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महासचिव डॉ. एमए इदरीसी, सुनील कुमार, डॉ. सुल्तान, डॉ. रहमान, डॉ. मुमताज, सरताज आलम, जुबैर आलम, नरेश कुमार, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
भावलखेड़ा। क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में चाचा नेहरू की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूलों में देश के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र का अनावरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। बच्चों ने बाल मेले लगाकर खूब खुशियां मनाईं।
खुटार। खुटार के गांव मुरादपुर में जय जयराम डिग्री कॉलेज के प्रबंधक दीनदयाल वर्मा और अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बाल दिवस पर चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर तमाम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
पुवायां। नगर के हॉली चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए गए। नगर के जन कल्याण स्कूल में बाल दिवस पर रंगोली, मेंहदी, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों को पुरस्कार दिए गए।
नगर के ही महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज में बाल दिवस पर बाल मेले का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने बच्चों का चाचा नेहरू के जीवन के बारे में जानकारी दी। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में चाचा नेहरू को याद किया गया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
सिंधौली। कस्बा के प्राथमिक स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल की अध्यापक शैला शमीम और अंजली वाजपेयी ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन के बारे में बताया। इसके अलावा रमाकांत दीक्षित स्मारक विद्यालय में रमेश दीक्षित, एमए पब्लिक स्कूल में मो. आसिफ अली ने चाचा नेहरू के व्यक्तिव पर प्रकाश डाला। मुडिय़ा पवार के सरस्वती ज्ञान मंदिर में भी कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानाध्यापक सुरेश चंद्र ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में जानकारी दी।