फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मेला स्पेशल ट्रेन से कटकर चाट विक्रेता की मौत, एक घंटे बंद रहा यातायात

Sat, 09 Nov 2024 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम के पीछे टहलने के लिए निकले रोजा क्षेत्र के हथौड़ा बुजुर्ग गांव निवासी रक्षपाल (42) की मेला स्पेशल ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इस बीच डाउन लाइन पर करीब एक घंटे तक रेल यातायात बंद रहा।
विज्ञापन

चाट का ठेला लगाने वाले रक्षपाल शुक्रवार सुबह पांच बजे घर से निकले थे। उनके मकान से 500 मीटर की दूरी पर स्टेडियम के पीछे से रेलवे लाइन गुजरी है। बताते हैं कि रेलवे लाइन को पार करते समय डाउन लाइन की मेला स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। ट्रेन के चालक ने पॉवर केबिन में मेमो दिया। यहां से रोजा पुलिस को सूचना दी गई।
रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने के चलते कंट्रोल के आदेश पर डाउनलाइन पर ट्रेनों को रोक दिया। अधिकारियों के अनुसार, सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 40 मिनट तक हादसे से कुछ दूरी पर रोकी गई। चंडीगढ़ एक्सप्रेस को शाहजहांपुर में 55 मिनट तक खड़ा रखा गया। किसान एक्सप्रेस को आउटर और दून एक्सप्रेस को बंथरा स्टेशन में खड़ा किया। सूचना आने पर रोजा थाना प्रभारी राजीव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें